Chakradharpur News: गायत्री परिवार चंद्री में सामूहिक पिंडदान
चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पितृपक्ष अमावस्या के अवसर पर शनिवार की सुबह गायत्री परिवार चंद्री की ओर से सामूहिक पिंडदान एवं श्राद्ध तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपने पितरों का विधि-विधान से श्राद्ध तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में करीब 130 लोगों ने भाग लेकर अपने पूर्वजों का पिंडदान एवं तर्पण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार अपने पितरों का स्मरण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान संपन्न किया। आयोजन के माध्यम से लोगों ने भारतीय संस्कृति में पितरों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता की परंपरा को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गायत्री शक्तिपीठ पर कराया सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.