Chakradharpur News: गांव की गलियों से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी चक्रधरपुर की बांस और सूप कला
चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर की गांव-गलियों में पनप रही लोक एवं जनजातीय कला अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। श्रीसाईं नृत्य अकादमी-ट्राइबल अखड़ा परफॉर्मिंग आर्ट्स चक्रधरपुर की टीम का चयन उत्सव 5.0 के लिए किया गया है। टीम आगामी 3 दिसंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। इस मंच पर चक्रधरपुर की पारंपरिक बांस और सूप कला के जरिए क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। चक्रधरपुर की टीम अपनी विशेष प्रस्तुति के माध्यम से पारंपरिक कला और जनजातीय संस्कृति को सामने रखेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बिरसा सशिविमं चंद्रपुरा में नवरात्र प्रस्तुति में धरती आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.