Chakradharpur News: गर्भवती महिलाओं को बांटी गई मच्छरदानी
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता मंगलवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एनसी जांच कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी गई। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने लाभार्थी महिलाओं को मच्छरदानी वितरित करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान मलेरिया से बचाव बेहद जरूरी है। मच्छरों से सुरक्षा सुनिश्चित होने पर जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कुल 1000 मच्छरदानियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें से मंगलवार को 150 गर्भवती महिलाओं के बीच वितरण किया गया। शेष मच्छरदानियों का वितरण मनोहरपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.