Chakradharpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं ने मांगी समृद्धि
चक्रधरपुर, सितम्बर 15 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का सोमवार को मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी एवं अन्य अतिथियों ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। सांसद जोबा माझी ने कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.