Chakradharpur News: खेत में बिजली के खुले तार की चपेट में आने से महिला की मौत
चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- खेत में खुले बिजली के तार से महिला की मौत Chakradharpur News: आनंदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के ठियाटांगर गांव में रविवार शाम खेत में बिछाए गए बिजली के खुले तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला राजो तिर्की की मौत हो गई। वह बैल और बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह खेत में मृत मिली। घटनास्थल पर महिला के पास बिजली का खुला तार भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में सारंगा गांव निवासी मोकरो महतो को गिरफ्तार किया है। मृतका के पति बिचा तिर्की ने बताया कि रविवार शाम उनकी पत्नी राजो तिर्की बैल और बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। सामान्य तौर पर उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.