चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: खाद-बीज की दुकानों में स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जांच को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर के पुराना रांची रोड स्थित बालाजी उर्वरक भंडार तथा पोटका स्थित रास खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में रखे उर्वरकों के स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख, बीज की एक्सपायरी तिथि, लाइसेंस तथा बीज जांच से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान दुकानों में स्टॉक संधारण में खामियां पाई गईं। एसडीओ ने संचालकों को खाद-बीज की बिक्री एवं भंडारण से संबंधित निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टॉक का सही तरीके से संधारण किया जाए और बिक्री से संबंधित सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। साथ ही बीज की एक्सपायरी और ...