Chakradharpur News: क्षतिग्रस्त मकान मालिक को मुआवजा देने की मांग
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। केरा गांव स्थित नायकटोला में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण असहाय महिला कोकैया नायकिन और रंगवाली नायकिन की मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद बुधवार को केरा पंचायत के वार्ड सदस्य सह कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष पूर्णचंद्र मुखी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार का आवेदन लाकर चक्रधरपुर सीओ कार्यालय में जमा किया और कहा कि दोनों क्षतिग्रस्त परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। इसलिए दोनों परिवार को आवास के साथ साथ तुरंत क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए ताकि उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.