चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रिला माला चांदनी चौक में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अश्विनी एफसी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की जीत के बाद मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में क्रिस ब्रदर्स मनोहरपुर और अश्विनी एफसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: फुटबॉल टूर्नामेंट पर क्रिस ब्रदर्स का कब्जा दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर...