Chakradharpur News: कोल्हान विवि के छात्र समस्याओं को लेकर सांसद-विधायक से मिले प्रतिनिधि
चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उदय मुर्मू एवं पूर्व सचिव पीपुन बारिक ने रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा मनोहरपुर विधायक जगत माझी से शिष्टाचार मुलाकात कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न छात्र समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। छात्र प्रतिनिधियों ने सांसद एवं विधायक को मांग-पत्र सौंपते हुए बताया कि कई महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया प्रभावित है। नामांकन सूची जारी होने में देरी, विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये तथा समय पर नामांकन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद एवं विधायक ने छात्र प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.