चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंकवां में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान लोक कला, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण एकता पर जोर दिया गया। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री सनी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, बंदगांव प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बंदगांव प्रखंड सचिव सुनील लगुरी, ग्राम प्रधान, आयोजन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रक्षाबंधन पर कोंकवा...