Chakradharpur News: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक आज
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शीतला मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में रविवार की शाम पांच बजे केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक होगी। इसकी जानकारी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव संजय पासवान ने दिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में समस्त दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा, पूजा पंडालों की सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्था पर चर्चा एवं प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.