चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। आनंदपुर-मनोहरपुर में तीन घंटे की तेज बारिश से मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग स्थित कुड़ना डाउन में निर्मित पुल बह गया। पुल बहने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। वहीं आनंदपुर से मनोहरपुर और मनोहरपुर से आनंदपुर की ओर जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीरों को रायकेरा होते हुए बांदुनासा चौड़ारप्पा माकड़कोचा होते 10 किमी लंबा अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ा। बताते चलें मनोहरपुर से सिमडेगा तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएच 320डी मुख्य सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें सड़क मार्ग में निर्मित सभी जर्जर पुल को तोड़ कर नवनिर्माण करना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर में भारी बारिश से तबाही, घरों-दुकानों में घुसा पानी दूसरी ओर आनंदपुर प्रखंड के प्...