Chakradharpur News: कुर्थाबेड़ा में पुल निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। बुधवार को जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू ने कोलपोटका पंचायत के कुर्थाबेड़ा गांव में विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ की लागत से बनाये जा रहे पुल का शिलान्यास किया। यह पुल बनने से क्षेत्र के कई गांवों का सीधा संपर्क आपस में और मुख्य मार्गों से से जुड़ जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने क्षेत्र के 200 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच छतरी (छाता) का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, विजय भेंगरा, रीना कच्छप, कुलदीप कंडुलना, रोहित महतो सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और दलीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.