Chakradharpur News: कुरुलिया के कार्तिक उरांव डिजिटल पुस्तकालय का हुआ कायाकल्प
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के कुरुलिया स्थित कार्तिक उरांव डिजिटल पुस्तकालय का उन्नयन किया गया है। अब यह पुस्तकालय आधुनिक शैक्षणिक एवं डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। पुस्तकालय में डिजिटल टच स्क्रीन, वाई-फाई, कंप्यूटर, टेबल-कुर्सी, पुस्तक अलमारी और कंप्यूटर डेस्क की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, हैंडवॉश यूनिट, प्रकाश व्यवस्था और परिसर में फेवर ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए पुस्तकालय की दीवारों पर स्वामी विवेकानंद, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और दिशोम गुरु शिबू सोरेन सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.