Chakradharpur News: कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन
चक्रधरपुर, अक्टूबर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सोनुवा के पोड़ाहाट गाँव में जय ग्राम युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया तथा पांच रोमांचक राउंड खेले गए। फाइनल मुकाबला धातकीड़ीह चक्रधरपुर और धानापाली मनोहरपुर के बीच खेला गया, जिसमें धातकीड़ीह ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। मुख्य अतिथि युवा आंदोलनकारी अमित महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया, जबकि समाजसेवी श्यामधन महतो ने उपविजेता टीम को सम्मानित किया। समापन पर सभी ने पारंपरिक 'पटानाच' किया। आयोजन में रामदयाल महतो, कर्मवीर महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.