Chakradharpur News: कुईतुका में अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त
चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: बंदगांव। जिले के उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री और अवैध शराब बनाने के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईतुका में अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुईतुका में संचालित अवैध चुलाई शराब की भट्ठी को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया गया। घटनास्थल से अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण हेतु संचित किण्वित जावा-महुआ को बरामद कर विनष्ट किया गया। वहीं, अवैध चुलाई शराब बिक्री स्थल पर की गई छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त को अवैध चुलाई शराब की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल 41 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 400 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। अवैध चुलाई शराब के विनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.