चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: सोनुवा। गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने बिरकेल पंचायत अंतर्गत कारो नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया। बारिश के बीच विधायक ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लक्ष्य के अनुसार अक्तूबर 2026 में पुल का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने पुल निर्माण की दिशा में पहल करते हुए इसकी स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद बिरकेल, बांदु, पिंडिंग समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुवि...