Chakradharpur News: कांग्रेस सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी का चक्रधरपुर में हुआ स्वागत
चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी के चक्रधरपुर आगमन पर रविवार को वीर शहीद विजय सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद प्रत्याशी अनुप्रिया सोय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को लेकर उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम में सन्नी रॉबर्ट, सागर बोस, चंदन तिग्गा, अमित मुखी, सन्नी खान, सुभाष तांती और तोहिद आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.