Chakradharpur News: कहीं गोधन कूटा तो कहीं लगा भाई फोटा का टीका, प्रेम और आस्था के साथ मना भाई दूज
चक्रधरपुर, नवम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। शहर के दंदा साई, तंबाखू पट्टी, झुमका मोहल्ला, सरफराज क्वार्टर गली, ब्लॉक कॉलोनी और शीतला मंदिर सहित विभिन्न इलाकों में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह रहा। महिलाओं ने घरों के आंगन और बाहर गोबर से यमराज, सांप, बिच्छू, पोखर और चक्र आदि की प्रतीकात्मक आकृतियां बनाईं। इसके बाद भाइयों को प्रतीकात्मक रूप से कोसने, जीभ पर रेंगनी का कांटा या रुई चुभोने और लकड़ी के मूसल से गोधन कूटने की परंपरा निभाई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भाइयों के दीर्घायु के लिए बहनों ने भाईदूज की पूजा की रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.