चक्रधरपुर, नवम्बर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्थानीय पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मुक्तिनाथ घाट से हुई, जहां पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और संकल्प कराया गया। इसके बाद लगभग 2000 महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा और कतारबद्ध होकर पोड़ाहाट स्टेडियम स्थित आयोजन स्थल तक पहुंचीं। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में कीर्तन और ढोल-ताशे बजते रहे, जिससे पूरा इलाका भक्ति के रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोड़ाहाट स्टेडियम में आज से शुरु होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन स्थल...