Chakradharpur News: कराईकेला मौसीबाड़ी में भव्य भजन संध्या का आयोजन
चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला के पुरनाडीह स्थित प्रभु श्री जगन्नाथ के मौसीबाड़ी में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण के बीच भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर से आए भजन मंडली के कलाकारों ने देर रात तक प्रभु श्री जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु प्रभु के भजनों में भाव-विभोर होकर शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय समिति एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रभु श्री जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कराईकेला मौसीबाड़ी में भव्य भजन संध्या का आयोजन कार्यक्रम में दुलाल सेन, गौतम रक्षित, शम्भू महापात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.