Chakradharpur News: कराईकेला में डायन का आरोप लगा कर महिला की पीट पीट कर हत्या
चक्रधरपुर, अक्टूबर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमड़ो गांव में अज्ञात लोगों द्वारा महिला की डायन का आरोप लगा कर पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश में छापामारी अभियान शुरु कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक कोलजोमड़ो गांव निवासी साधु चरण सुम्बरुई की पत्नी रंदाई सुम्बरुई (46) शुक्रवार को अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दी। सुबह परिजनों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.