Chakradharpur News: कराईकेला मुख्य मार्ग से अस्पताल तक सड़क निर्माण व डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: भाजपा के जिला महामंत्री तीरथ जामुदा ने सोमवार को बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार को एक मांग पत्र सौंपकर कराइकेला मुख्य मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण, डॉक्टर की नियुक्ति तथा अस्पताल में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि कराईकेला एवं 6 आसपास के पंचायतों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। इसके बावजूद अस्पताल में नियमित डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसमी बीमारियों के दौरान लोगों को मजबूर होकर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, आवश्यक दवाओं का पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.