Chakradharpur News: कराईकेला बाजार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक बरामद
चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कराईकेला थाना पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी डीएसपी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने प्रेसवार्ता में दी।
गुप्त सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कराईकेला बाजार हाट मैदान में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
युवक की पहचान और बरामदगी गिरफ्तार युवक की पहचान बागराय नाग (19), निवासी लोटाबुरु, दलभंगा ओपी (कुचाई थाना), जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी कमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.