चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला पंचायत भवन में शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीषम कुमार ने किया। शिविर में कुल 60 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। इस दौरान चाईबासा से आए सोना तिग्गा, कुंदन कुमार एवं सन्नी सिंह की टीम ने आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अलावा चक्रधरपुर से भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे और शिविर का लाभ उठाया। देर शाम लगभग 5 बजे तक लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जारी रही। बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: ...