चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता। कराईकेला पंचायत अंतर्गत बाउरीसाई गांव में मां काली पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को काली मंदिर परिसर में पारंपरिक अग्नि परीक्षा एवं रजनी फोड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूरे गांव में मां काली के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाउरीसाई तालाब में स्नान के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली और मां काली की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा संपन्न होने के बाद पारंपरिक अग्नि परीक्षा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों ने बिखेरा जलवा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ इसमें लगभग 80 भक्तों ने नं...