चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर इकबाल सिंह स्टेडियम (सेरसा) में करम पर्व के अवसर पर उरांव सरना समिति चक्रधरपुर द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबना इंदिरा कॉलोनी और पोसैता मनोहरपुर के बीच खेला गया। इससे पहले मुख्य रूप से चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा समाज के लोगों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमें बराबरी पर रही। जिसके बाद टॉस से फैसला किया गया। जहां इंदिरा कॉलोनी की टीम ने उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में उरॉंव सरना समिति द्वारा करम पर्व पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभा...