Chakradharpur News: कंकुवा में सांसद जोबा मांझी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर
चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के कंकुवा गांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण पिछले कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। सांसद जोबा मांझी के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बंदगांव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंकों ने फीता काटकर किया। इस मौके पर दोराय जोंकों ने कहा कि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी सांसद जोबा मांझी को दी थी। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की, जिसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। उन्होंने कहा कि बिजली ग्रामीणों की मूलभूत जरूरत है। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्र की अन्य बिजली समस्याओं को भी संबंधित विभाग के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.