Chakradharpur News: ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग
चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर ओवरब्रिज पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पर पर लगे स्ट्रीट लाइट और उक्त स्ट्रीट लाइट पर रंग-बिरंगी लाइटें लगायी गई थी। लेकिन अधिकांश स्ट्रीट लाइट और रंग-बिरंगी लाइट भी खराब हो गई है। इससे रात्रि में ओवरब्रिज पर अंधेरा रहता है। इस कारण हमेशा दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने चक्रधरपुर नगर पर्षद से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.