Chakradharpur News: ओवरब्रिज के समीप गड्ढा दे रहा हादसे आमंत्रण
चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर के ओवरब्रिज खत्म होते ही हनुमान चौक के समीप सड़क पर बना एक बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-75 ई का हिस्सा होने के कारण इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा हर पल किसी बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद जानलेवा साबित हो रही है। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद अब तक इस ओर ध्यान न दिए जाने से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी से पहले इस गड्ढे की अविलंब मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। यह भी पढ़ें- चाकघाट नेशनल हाईवे पर जानलेवा गड्ढे
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.