Chakradharpur News: ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट 28 से
चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम (सेरसा) में आयोजित होने वाले 30वां ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 28 नवंबर को होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एक ओर जहां उत्साह के साथ तैयारी की जा रही है, वहीं खेलप्रेमियों में अभी से ही जोश उफान पर है। इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में एबीसी इंडिया कोरबा, कटक-11 ओडिशा, मणिपुर एफसी, जेएमबी लखनऊ, देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर, कश्मीर एलिगेंट, बीएसपी पार्क हुगली, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता, आरटी बॉयज हैदराबाद, पीयरलेस कोलकाता, ईफा केरल, आरटीसी चक्रधरपुर और गढ़वाल देहरादून शामिल हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.