चक्रधरपुर, अक्टूबर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी रिया नायक अंडर-17 एस जी एफ आई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुईं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रिया अंडर 55 किलोग्राम में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा की छात्रा हैं तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।रिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से जिले के खेल प्रेमियों एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों में उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: यूपी की ताइक्वांडो टीम श्रीनगर रवाना सभी को उम्मीद...