Chakradharpur News: एसीबी की कार्रवाई के विरोध में कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला
चक्रधरपुर, अक्टूबर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चतरा अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत एक प्रधान सहायक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चक्रधरपुर के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच और ठोस साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। उनका आरोप है कि चतरा अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्षता की जांच होनी चाहिए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके। यह भी पढ़ें- Saraikela News: झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.