Chakradharpur News: एसआईआर में शतप्रतिशत मतदाता का नाम डिजिटाइजेशन कराने के लिए भाजपा की बैठक
चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। कुईडा पंचायत के अमराई गांव में भाजपा गोइलकेरा मंडल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष राम सिंह बाहांदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलए को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडल समिति के विस्तार, बूथ समितियों को अधिक सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भाजपा गोइलकेरा मंडल की बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.