Chakradharpur News: एफसीआई गोदाम के बाहर ट्रक से चावल चोरी करते युवक पकड़ाया,अधिकारियों को दी सूचना
चक्रधरपुर, सितम्बर 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े चावल लदे ट्रक से रविवार देर रात चावल चोरी करते एक युवक को ट्रक चालक और अन्य चालकों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रेलवे क्षेत्र के गैंग खोली निवासी विकास उर्फ आकाश सतनामी के रूप में बताई गई है।जानकारी के अनुसार, चालक संजय शर्मा सरायकेला एफसीआई गोदाम से चावल लेकर चक्रधरपुर पहुंचे थे। रविवार को गोदाम बंद होने के कारण उन्होंने ट्रक प्रखंड कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया था और ट्रक में ही सो रहे थे। रात करीब दो बजे उठने पर उन्होंने ट्रक का प्लास्टिक खुला देखा और चावल गायब होने का संदेह हुआ। तलाश के दौरान एक युवक को ई-रिक्शा पर चावल का बोरा ले जाते देखा गया। पीछा कर चालकों ने उसे पकड़ लिया और ट्रक में बांध दिया। घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.