चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेजे मुंडू ने अस्पताल के विभिन्न विभागों के इंजार्च एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तीन पालियों में अलग-अलग बैठक की। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. मुंडू ने स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों की संख्या, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है। किसी भी मरीज को इलाज या अन्य सुविधाओं को ले...