Chakradharpur News: एनएच 75 ई पर नाली नहीं, जमा हो रहा बारिश का पानी
चक्रधरपुर, सितम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर आसनतलिया के पास पूर्व विधायक बहादुर के घर से लेकर मदन महतो कॉलोनी तक नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क पर पानी का बहाव बढ़ जाने से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है और पानी घरों में घुस जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत मुखिया से शिकायत करते हुए नाली निर्माण और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी का भी इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.