Chakradharpur News: एनएच 320 डी पर डायवर्सन बहने से राउरकेला-मनोहरपुर के बीच यातायात ठप
चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच 320 डी पर भालुलता के निकट बंगलाढीपा के पास डायवर्सन बहने से यातायात ठप है। हालांकि संवेदक द्वारा पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है, पानी कम होने के बाद डायवर्सन की मरम्मत कराने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के सीमावर्ती सुंदरगढ़ जिले में पिछले 12 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण बिसरा, भालुलता सहित आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं बारिश का पानी भरने के कारण भालुलता के बंगलाढीपा के पास चल रहे पुल निर्माण के पास संवेदक द्वारा डायवर्सन बनाया गया था। लेकिन तेज बहाब के कारण डायवर्सन भी बह गया और डायवर्सन के ऊपर से पानी बहने लगा। संवेदक द्वारा पानी का बहाव कम होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पानी का बहाव कम होने पर पुन: डायवर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.