Chakradharpur News: एडवांस लेकर राजमिस्त्री फरार, थाने में शिकायत
चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पश्चिम बंगाल का राजमिस्त्री साबिर शेख कई गृह स्वामियों से निर्माण कार्य के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लेकर फरार हो गया है। इसे लेकर मनोहरपुर के राकेश गुप्ता, उर्मिला यादव और अमित राज समेत कई लोगों ने थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, साबिर ने राकेश गुप्ता से 50 हजार, उर्मिला यादव से 80 हजार और अमित राज से 23 हजार रुपये एडवांस लिए थे। मई में बकरीद मनाने की बात कहकर अपने गांव बंगाल चला गया। शुरुआत में वह आश्वासन देता रहा, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से साबिर पर त्वरित कार्रवाई करने और शहर में काम कर रहे सभी बाहरी राजमिस्त्रियों व सहायकों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- काम कराकर मजदूरी नहीं देने का आरोप, थाने में शिकायत यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.