Chakradharpur News: एक साल से लापता 16 वर्षीय विजय सोय का मिला सुराग, पश्चिम बंगाल के बाल गृह में मिला
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी की पहल से करीब एक साल से लापता 16 वर्षीय विजय सोय का पता चल गया है। विजय सोय, पिता मटोरा सोय, ग्राम रोंडा गेरेडीह के पास पंचायत इटिहासा, प्रखंड चक्रधरपुर का रहने वाला है। वह करीब एक वर्ष पूर्व अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विजय पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा, खड़गपुर स्थित बाल गृह, सीएएसएस में रह रहा है। बाल कल्याण समिति, पश्चिम मेदिनीपुर के आदेश के तहत वह पिछले एक वर्ष से बाल गृह में रह रहा था।जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर प्रखंड प्रशासन ने विजय को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.