चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र करंजो के महिला समिति के अध्यक्ष नीतू साहू की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार को गोल्डन बेंकेट हॉल चक्रधरपुर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से चौथी बार नीतू साहू को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि संरक्षक आशा भगेरिया, उपाध्यक्ष विमला प्रसाद, रीता देवी और सविता साव को बनाया गया। जबकि सचिव सविता चुग, सह सचिव ममता भगेरिया, कोषाध्यक्ष सरणजीत (डिप्पी )कौर, सहकोषाध्यक्ष कंचन छाबड़ा और आशा साव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं न्यू प्रोजेक्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग लेब चक्रधरपुर का प्रभारी मंजू सोनथालिया को बनाया गया, जबकि कंप्यूटर ट्रेनिंग लेब का प्रभारी सुलभा सिंदे, आशा साव और सुषमा साव को बनाया गया। वहीं महिला सशक्तिकरण ...