Chakradharpur News: उपायुक्त ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं जनभागीदारी के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं से संवाद किया तथा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने के लिए उनके जज्बे, सेवाभाव एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान एवं मानव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.