चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: मनोहारपुर, संवाददाता। जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर शैक्षणिक, नागरिक सुविधाओं और स्वास्थ्य ढांचे की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डीसी ने मनोहरपुर एसएसआईपी 2 उच्च विद्यालय का किया निरिक्षणशैक्षणिक निरीक्षण दौरे के क्रम में उपायुक्त ने एसएसआईपी प्लस टू उच्च विद्यालय तथा संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय व संत अगस्तीन उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों ही विद्यालयों में उपायुक्त स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उनसे सवाल पूछकर विषयगत समझ को परखा और कठिन अवधारणाओं को बेह...