चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: बंदगांव। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत भवन में कृषक-वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक, फसल सुरक्षा, कीट प्रबंधन एवं खेत बचाव अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, उप परियोजना निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामीण मुंडा, किसान मित्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Deogar...