चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। जिले के गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोयरा में चार साल से जलमीनार खराब है। इस कारण विद्यालय के मध्याह्न भोजन बनाने से लेकर बच्चों को और शिक्षकों को पानी के लिए घोर किल्लतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय की शिक्षिका जानकारी मुर्मू ने बताया कि पिछले चार साल से जलमीनार खराब है, जलमीनार के सोलर पैनल में तकनीकि त्रुटि के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि जलमीनार खराब होने से विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने से लेकर बच्चों को हाथ धोने और पानी के लिए परेशानी हो रही है। बड़ी मुश्किल से तीन-चार बाल्टी पानी आसपास के इलाकों से लाते हैं, इसके बाद मध्याह्न भोजन और विद्यालय की जरूरतों को पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खराब जलमीनार की सूचना विभागीय अधिकारियों औ...