Chakradharpur News: ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर दी गई तकनीकी जानकारी
चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 16वें वित्त आयोग के तहत ऑनलाइन प्रविष्टि को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में प्रज्ञा केंद्र संचालकों (वीएलई) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को होगा। इस प्रशिक्षण में चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के कुल 46 बीएलई ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सह जिला प्रबंधक (पंचायती राज) देवेश कान्त, कोल्हान प्रमंडल की ट्रेनर सायका नूर, ब्लॉक मैनेजर तृप्ति विश्वकर्मा तथा प्रखंड समन्वयक नारायण नायक उपस्थित रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.