Chakradharpur News: इमली का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, दो घर क्षतिग्रस्त
चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोईलकेरा प्रखंड के डुमरिया गांव से झारनसा जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार को तेज आंधी-पानी के कारण इमली का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं पेड़ की चपेट में आने से दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक इमली का पेड़ गिर गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारा पंचायत की वार्ड सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा ने बताया कि आंधी-पानी के कारण पेड़ गिरने से डुमरिया-झारनसा मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित है। उन्होंने घटना की जानकारी बीडीओ बिबेक कुमार को दी। उन्होंने कहा कि बीडीओ ने जल्द ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.