चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Chakradharpur News: चक्रधरपुर। असम के न्यू बोंगाईगांव में 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित 10वीं इंटरनेशनल गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्य के 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और चार स्वर्ण, आठ रजत तथा 13 कांस्य समेत कुल 25 पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।बुधवार को प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों और कोच का चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। स्वागत करने वालों में राजेश शर्मा, दानिश जेब, सन्नी सुलतान खान और हैदर समेत अन्य लोग शामिल थे।ऑल असम गोजू-रियू कराटे-डू एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे इंस्टीट्यूट, न्यू बोंगाईग...