चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला पंचायत के सुप्रसिद्ध आहारबांध के आहार बाबा शिव मंदिर में श्रावण महीने के समापन पर आहार बांध आखाड़ा समिति 64 मौजा कराईकेला के सौजन्य से बालक भोजन सह भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यहां के शिव मंदिर में भक्तों को काफी आस्था है। यही कारण है कि सावन एवं महाशिवरात्रि में भक्तों की काफी भीड़ रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आहार बांध आखाड़ा समिति 64 मौजा अध्यक्ष बाबा नाथ सारंगी ,विवेक मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा,श्रवण मिश्रा, सरवन नायक, बीसी नायक,रिंकू साहू समेत सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस...