Chakradharpur News: आश्वासन के बाद आदिवासी मुंडा समाज का भूख हड़ताल समाप्त
चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता। टोकलो हाट बाजार चौक से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने और उसे क्षतिग्रस्त कर लावारिस हालत में रखे जाने के विरोध में आदिवासी मुंडा समाज की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई। समाज के संरक्षक रामलाल मुंडा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी के साथ वार्ता हुई। इसके बाद बीडीओ ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को शरबत पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर समाज के संरक्षक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और मुंडा समाज के आराध्य एवं आदर्श हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां काली की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.